Home remedies to Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स कहीं बन ना जाए शर्मिंदगी का कारण, निशान हटाने के लिए आज ही अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 18, 2024, 12:45 PM IST

Home remedies to Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स के निशान हटाना काफी मुश्किल होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं हजारों रुपये खर्च करती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से स्ट्रेच मार्क से छुटकारा पा सकते हैं।

Home remedies to Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स, जिन्हें स्ट्राइ भी कहा जाता है, महिला या पुरुष के शरीर पर तब होते हैं जब त्वचा वजन बढ़ने या किसी अन्य कारण से तेजी से शेप बदलती है। स्ट्रेच मार्क्स किसी के भी शरीर पर हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। लेकिन इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ये दाग काफी लंबे समय तक रहते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं और पुरुष तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में आप इन जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिसे फॉलो कर आप स्ट्रेच मार्क्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Home remedies to Remove Stretch Marks

Home remedies to Remove Stretch Marks - स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

एलोवेरा

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर एलोवेरा स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे स्ट्रेच मार्क्स पर सीधे अप्लाई करें। नियमित रूप से ऐसा करने से जल्दी ही स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे।

End of Feed