Home Remedies to Get Rid of Dandruff: डैंड्रफ की वजह से हो गया है बालों का बुरा हाल, ये घरेलू नुस्खे करेंगे रूसी का काम तमाम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 27, 2024, 10:38 AM IST

Home Remedies to Get Rid of Dandruff: बालों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। लेकिन इससे छुटकारा कैसे पाया जाए इसकी खोज हर कोई करता हैं। ऐसे में आज हम यहां आपको डैंड्रफ से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

Home Remedies to Get Rid of Dandruff: आजकल पॉल्यूशन और बालों की सही देखभाल ना करने की वजह से बालों में रूसी हो जाती है। ये इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। बालों में डैंड्रफ होने के कई कारण हो सकते हैं। बालों की सही देखभाल ना करना, केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से डैंड्रफ हो जाते हैं। डैंड्रफ की वजह से कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

Home Remedies to get rid of Dandruff

डैंड्रफ हटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies to get rid of Dandruff

नारियल तेल और नींबू

इसके लिए नारियल तेल में नींबू का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इसे धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

End of Feed