Home Remedies to Reduce Wrinkles: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियों का होना एक आम बात है। लेकिन अगर ये एक उम्र से पहले होने लगे तो ये चिंता की बात है। दरअसल स्किन की सही देखभाल ना करने की वजह से चेहरे पर जल्दी रिंकल्स निकल आते हैं। धूप, पॉल्यूशन की वजह से भी स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। चेहरे पर एक उम्र से पहले रिंकल्स का आना हमारी खराब लाइफस्टाइल को दर्शाता है। रिंकल्स की वजह से 30 की उम्र में लोग 50 के दिखने लगते हैं। स्मोकिंग भी इन दिनों स्किन प्रॉब्लम की एक बड़ी वजह बन चुकी है। ऐसे में रिंकल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद मनचाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप रिंकल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप उम्र से पहले दिखने वाले रिंकल्स से छुटकारा पा सकते हैं।
Home Remedies to Reduce Wrinkles - झुर्रियां कम करने के घरेलू उपाय
एग व्हाइट
रिंकल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में एग व्हाइट बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए अंडे को तोड़कर उसकी सफेदी को अच्छी तरह से फेट लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। एग व्हाइट स्किन में कसावट लाता है और उसे टाइट करता है। इसके इस्तेमाल से फाइन लाइन्स दूर होते हैं।
नारियल तेल
नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से ना केवल रिंकल्स दूर होते हैं बल्कि चेहरे पर भी निखार आता है। इसके लिए नारियल तेल से चेहरे की मसाज करें। इसके नियमित इस्तेमाल से रिंकल्स दूर होते हैं। ये स्किन को मॉयश्चराइज करता है।
एलोवेरा
एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से निजात मिल सकता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे एग व्हाइट के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से रिंकल्स की समस्या से निजात मिलेगा और साथ स्किन की ड्राईनेस भी दूर होगी।
ग्रीन टी
रिंकल्स की समस्या से निजात दिलाने में ग्रीन टी भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो झुर्रियों की समस्या को दूर करने में सहायक साबित होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल जरूर करें।
