बेजान बालों में नई जान ला देंगे ये तीन बेहतरीन घरेलू उपाय, तीसरा वाला है सबसे कारगर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 30, 2025, 07:43 AM IST

बरसात के मौसम में बालों की सही देखभाल न करने से तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। जिनमें बेजान और रूखे बालों से सबसे ज्यादा लोग परेशान रहते हैं। यहां हम कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों में नई जावन डाल सकते हैं।

हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल खूबसूरत, लंबे और घने दिखें। इसके लिए ज्यादातर महिलाएं महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है जो बालों को बेजान और रूखा बना देता है। ऐसे में बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। कुछ घरेलू उपाय की मदद से बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जा सकता है। ये स्कैल्प और डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है। यहां हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बेजान बालों में नई जान फूंक सकते हैं।

बेजान बालों के लिए घरेलू नुस्खे (Image: istock)

बेजान बालों के लिए घरेलू नुस्खे (Image: istock)

आंवला का पानी

आंवला का पानी बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की रंगत को सुधारने के साथ साथ इसके टेक्सचर को भी सुधारता है, जिससे बाल चमकदार होते हैं। इसके अलावा आंवला का पानी बालों की कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है। इसके इस्तेमाल से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।

End of Feed