Home remedies for Neck Hair Removal (गर्दन के बाल हटाने के उपाय): फेस और गर्दन के छोटे छोटे बाल बिल्कुल भी नहीं अच्छे लगते। कभी बिना नेकपीस के कोई ड्रेस पहनें तो यह और भी ज्यादा खराब लगते हैं और हाईलाइट होते हैं। वैसे तो इन बालों को आप ब्लीच , हेयर रिमूवल क्रीम और लेजर से निकलवा सकते हैं। लेकिन , इन बालों को हटाने के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो कुछ घरेलू उपाय से भी इन्हें हटा सकते हैं। अपने किचन में रखे इन सामान से पैक तैयार कर बालों को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं गर्दन और फेस के बाल हटाने के घरेलू उपाय।
How To Remove Hair on Neck : गर्दन के बाल कैसे हटाएं
How To Remove Hair on Neck, गर्दन के बाल कैसे हटाएं
1. चीनी नींबू वैक्स :
चीनी और नींबू के साथ शहद मिलाकर घर पर ही वैक्स तैयार कर सकते हैं। यह छोटे छोटे बालों को आसनी से निकाल देगा।
क्या चाहिए :
एक नींबू , एक चम्मच शहद और दो चम्मच चीनी ।
ऐसे बनाएं वैक्स
आधा कप पानी में चीनी डाल दें और गैस पर रख दें। चीनी में नींबू और शहद मिला दें, इसे पकाकर चाशनी तैयार कर लें। इसे गाढ़ा होने तक पका लें। वैक्स को ठंडा होने दें, इसे गर्दन पर लगा लें और वैक्सिंग स्ट्रिप से उतारे। इसे वैक्स की तरह इस्तेमाल करें। बाद में गर्दन पर मॉश्चराइजर लगा लें। छोटे छोटे सारे बाल निकल जाएंगे।
2. बेसन का पैक
क्या चाहिए :
एक चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी लें।
ऐसे लगाएं :
दो चम्मच बेसन लें ,अब इसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। बेसन और हल्दी में दो चम्मच पानी या गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
ध्यान रहे पेस्ट गाढ़ा रखें। अब इसे गर्दन और चेहरे पर अच्छे से लगा लें। 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने दें। सूखने के बाद रगड़ रगड़ कर हाथ से उतार लें, बाल आसानी से निकल जाएंगे।
3. जौ आटे का पैक
क्या चाहिए :
दो चम्मच जौ का आटा , दो चम्मच दूध और नींबू रस लें।
ऐसे लगाएं :
जौ के आटे में निम्बू का रस और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को गाढ़ा रखें, इसे गर्दन पर अच्छे से लगा लें। 15 मिनट बाद पेस्ट अच्छे से सूख जाएगा। इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें और कोई मॉश्चराइजर लगा लें। गर्दन से सारे बाल हट जाएंगे।
नोट: यह पाठ्य सामग्री आम जानकारी के लिए है। अगर आपको त्वचा संबंधी कोई समस्या है या स्किन सेंसिटिव है तो किसी विशेषज्ञ की राय पर ही इन नुस्खों को आजमाएं।
