20-20 रुपये में करें शॉपिंग, बंजारा मार्केट नहीं दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगी क्यूट क्रॉकरी और होम डेकोर आइटम

दिल्ली में होम डेकोर और खूबसूरत क्रॉकरी की शॉपिंग के लिए लोग अक्सर बंजारा मार्केट जाते हैं। लेकिन मालवीय नगर में ये मार्केट भी किसी खजाने से कम नहीं है। जहां कम बजट में यूनिक और स्टाइलिश चीजें मिलेंगी।

अगर आप अपने घर को नया लुक देना चाहते हैं या फिर क्यूट क्रॉकरी, रंग-बिरंगे प्लांटर्स और खूबसूरत होम डेकोर खरीदने का मन बना रहे हैं। तो दिल्ली का हौज रानी मार्केट आपकी अगली शॉपिंग डेस्टिनेशन हो सकता है। मालवीय नगर के पास स्थित यह मार्केट पिछले कुछ सालों में होम डेकोर लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। यहां आपको ऐसी कई चीजें मिल जाएंगी जो बड़े-बड़े स्टोर्स में काफी महंगी मिलती हैं। इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के होम डेकोर आइटम मिलते हैं। चाहे आप अपने लिविंग रूम को सजाना चाहते हों या बालकनी को नया लुक देना चाहते हों, यहां हर कोने के लिए कुछ न कुछ जरूर मिल जाएगा।

End of Feed