Holi 2024: हरम में यूं होली खेलते थे जहांगीर, शराब में डुबो देते थे बाबर, कुछ ऐसी होती थी मुगलों की होली

Holi in Mughal Era: मुगल काल में होली को लेकर क्या माहौल था इसे 13वीं सदी में अमीर खुसरो की लिखी इन पंक्तियों से समझा जा सकता है- खेलूंगी होगी, खाजा घर आए, धन-धन भाग हमारे सजनी, खाजा आए आंगन मेरे।

Holi 2024: रंगों के त्योहार होली इस साल 25 मार्च को मनाया जाएगा। 24 मार्च को होलिका दहन है। होली हिंदुओं का बहुत बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और मौज मस्ती करते हैं। होली को लेकर मान्यता है कि भगवान विष्णु के बहुत बड़े भक्त प्रहलाद को हिरण्यकश्यप ने मारने की कई तरह से कोशिश की। हालांकि वह ऐसा कर नहीं पाया। हिरण्यकश्यप के बचने की खुशी में ही होली खेली गई थी।

Mughals Holi

अपने हरम में होली खेलते जहांगीर की यह पेंटिंग काफी मशहूर है।

मुगल काल और होली

इस तरह की भ्रांतियां समाज में फैलाई जाती है कि जब मुगल भारत में आए तो उन्होंने हिंदुओं का बहुत दमन किया। कहा जाता है कि मुगलों ने हिंदुओं के तीज-त्योहारों पर पाबंदी लगाई और जबरन इस्लाम भी कबूल करवाया। हालांकि इतिहास इससे अलग है। इतिहास में दर्ज है कि मुगल भी हिंदुओं के इस महापर्व होली के रंग में रंग जाया करते थे और बड़े धूमधाम से मनाते थे। औरंगजेब को आप अपवाद मान सकते हैं।

End of Feed