Holi 2024 Rangoli Designs: त्योहार का मौका हो और घर आंगन में खूबसूरत की रंगोली न सजे तो त्योहार का जश्न अधूरा सा लगता है। दिवाली के दिन तो हम अपने आंगन में खूबसूरत रंगोली बनाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली के दिन भी आंगन में रंगोली बनाना बेहद शुभ होता है। रंगोली सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक है। होली का उत्सव तो रंग और रंगोली के बिना अधूरा है। होली के दिन लोग एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं तो बच्चें पानी के गुब्बारों से एक-दूसरे पर रंग फेंकते हैं। रंगों के इस त्योहार पर अगर आप भी अपने आंगन में रंगोली सजाना चाहते हैं तो हम आपके लिए यहां रंगोली के खूबसूरत, आसान, स्पेशल और ट्रेंडिग डिजाइन्स लेकर आए हैं। इन डिजाइन्स को अपने घर, कॉलेज, दफ्तर और मंदिर में बनाकर आप लोगों की तारीफ भी पा सकते हैं।
होली पर रंगोली के लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, खूबसूरत और सिंपल डिजाइन्स यहां देखें (Simple, Special And Easy Rangoli Designs For Holi 2024)-
घर, कॉलेज, स्कूल या दफ्तर में रंगोली बनाने के लिए कुछ खास तैयारियों की जरूरत नहीं पड़ती। हां, बस कुछ चीजें ही ध्यान में रखनी होती हैं।
रंगोली बनाने के लिए आपको सबसे पहनले जगह चुनना पड़ेगा कि आप कौन-सी जगह पर रंगोली बनाना चाहते हैं।
इसके अलावा आपको ये भी निर्धारित करना होगा कि आपको रंगोली का कौन सा डिजाइन बनाना है।
रंगोली बनाने के लिए किसी भी डिजाइन को जमीन पर सीधा ड्रॉ करने से पहले चॉक या पेंसिल से उसकी एक आकृति बना लें। इससे रंग से फाइनल रंगोली बनाते समय गलती करने के चांसेस कम हो जाते हैं।
इतना ही नहीं, आपको अपनी रंगोली में कितने तरह के रंग भरने हैं और किन रंगों का प्रयोग कौन की डिजाइन पर करना है, ये तय करना भी जरूरी है।
