Holi Herbal Gulaal: रसोई की इन चीजों से बना सकते हैं हर्बल गुलाल, नोट करें लिस्ट और तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 11:04 PM IST

Holi Herbal Gulaal: बाजार में मिलने वाले रंग और गुलाल में केमिकल्स मिले होते हैं। ये चेहरे और बालों को कई बार तो भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके चलते चेहरे पर ड्राइनेस, बालों के झड़ने की समस्या, त्वचा पर जगह-जगह चकत्ते बनना, स्किन एलर्जी, रैशेज इत्यादि का सामना करना पड़ता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • केमिकल वाले रंगों के कारण स्किन से जुड़ी समस्या होने लगती है
  • घर में बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं हर्बल गुलाल
  • होममेड गुलाल आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे

Holi Herbal Gulaal: होली के दिन चारों तरफ रंग-बिरंगे गुलाल की बौछार हो रही होती है। सब कुछ लाल, पीला, हरा हो जाता है। चारों तरफ का माहौल बिल्कुल रंगीन होता है तो लोग बहुत मस्ती और उत्साह से रंग के साथ खेलते हैं। बच्चे तो बैलून में पक्के रंगों को भरकर या पानी डालकर आने जाने वालों को बैलून मारते हैं। जबकि इन रंगों के साथ खेलने के बहुत सारे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए आजकल हर्बल गुलाल का इस्तेमाल प्रचलन में है। हर्बल गुलाल नेचर में पाई जाने वाली चीजों जैसे, फूल, सब्जी, हल्दी, बेसन इत्यादि के इस्तेमाल से बनाया जाता है।

घर पर ऐसे बनाएं हर्बल गुलाल

1. लाल गुलाल

लाल रंग का गुलाल बनाने के लिए आप गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़हल के फूलों को तोड़कर कुछ दिन तक धूप में सुखा लें और सूखने के बाद इसका पाउडर बना लें एवं मैदा या चावल के आटे में मिक्स करके रख दें और होली के दिन इसका इस्तेमाल करें। गीला रंग बनाने के लिए आप गुड़हल के फूल को पानी में उबाल सकते हैं। लाल गीला रंग बनाने के लिए आप अनार के छिलके का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए अनार के छिलके को आप पानी में उबालें थोड़ी देर बाद यह अच्छा खासा लाल हो जाएगा और आप इसे होली खेलने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed