International Human Solidarity Day 2022: जानिए क्या है अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस की थीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 12:10 AM IST

International Human Solidarity Day 2022: हर साल 20 दिसंबर को विश्व मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने विविधता में एकता के महत्व को समझाने के लिए इस दिवस को मनाने की घोषणा 22 दिसंबर 2005 में की थी। जिसके बाद से हर साल यह पूरे विश्‍व में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विकासशील देशों में मानव और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को मनाने की घोषणा वर्ष 2022 में की गई थी
  • विकासशील देशों में मानव और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना उद्देश्य
  • हर साल 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस मनाया जाता

International Human Solidarity Day 2022: मानव के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए विश्व भर में हर साल 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International Human Solidarity Day) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने विविधता में एकता और मानव अधिकार के महत्व को समझाने के लिए 22 दिसंबर 2005 को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से हर साल 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस मनाया जाता है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर, 2002 को संकल्प 57/265 द्वारा विश्व एकजुटता कोष की स्थापना की थी। इसे फरवरी 2003 में ट्रस्ट फंड के रूप में स्थापित किया गया। इस कोष का मुख्‍य उद्देश्य विकासशील देशों में मानव और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है।

International Human Solidarity Day.

अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस, जानें मह‍त्‍व व इतिहास

इन quotes से दें बधाई

एकजुटता इस सिद्धांत पर आधारित है

End of Feed