Hindi Paheli: पहेलियों का संसार ऐसा है कि इससे किसी की भी सूझबूझ का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। पहेलियों के शब्द मिलकर एक रहस्य तो बनाते हैं लेकिन आप अगर उनको ध्यान से पकड़ेंगे तो जल्दी से जवाब भी बता देंगे। यहां देखें कुछ मजेदार हिंदी पहेलियां (Riddles in Hindi) और बताएं इनके जवाब।
Paheliyan in Hindi: हिंदी की मजेदार पहेलियां
Paheliyan In Hindi
1. ऐसी कौन सी चीज है जो बारिश में कितनी भी भीगे लेकिन गीली नहीं होती।
2. ऊंट की बैठक, हिरन की चाल
एक जंतु ऐसा, जिसके दुम न बाल।
3. मेरा नहीं है कोई भी पहिया, फिर भी चलती जाती हूं
जब भी बाढ़ आती है, मैं ही पार लगाती हूं।
4. सरस्वती माता का मैं वाहन, सांपों का हूं कट्टर दुश्मन
घटा देख पागल हो जाता, थिरक-थिरक कर नाच दिखाता।
5. अंबर से धरती पर आती, रिमझिम-रिमझिम गाती-गाती
दादी मेरी सागर की भाप, बादल हैं मेरे मां-बाप।
6. तीन अक्षर का मेरा नाम, पानी देना मेरा काम
प्रथम कटे तो दल बन जाऊं, अंत कटे तो बाद बन जाऊं,
मध्य कटे तो बाल बनूं मैं, कर लो तुम सब मुझको याद।
7. ऐसा रूम, जिसकी खिड़की ना दरवाजा तो बताओ क्या ?
उत्तर :
1. पानी
2. मेंढक
3. नाव
4. मोर
5. बारिश
6. बादल
7. मशरूम
