High Protein Pakora: हाई प्रोटीन पकौड़े, जिन्हें खाकर तेजी से कम होगा मोटापा, डायटीशियन ने बताई रेसिपी

High Protein Pakora Recipe (हाई प्रोटीन पकौड़े की रेसिपी): अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, लेकिन पकौड़े खाने से डरते हैं तो आज हम आपके लिए ऐसे हाई प्रोटीन पकौड़े की रेसिपी लाए हैं, जो मोटापा करेंगे।

High Protein Pakora Recipe (हाई प्रोटीन पकौड़े की रेसिपी): अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर वजन कम करना है तो पकौड़े जैसी चीजों को पूरी तरह छोड़ना पड़ेगा। बारिश हो या शाम की हल्की भूख, पकौड़ों का नाम सुनते ही मन ललचा जाता है। लेकिन अब आपको स्वाद और फिटनेस के बीच समझौता करने की जरूरत नहीं है। हेल्थ इन्फ्लुएंसर और क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह ने एक ऐसी हाई प्रोटीन पकौड़ा रेसिपी शेयर की है, जो बिना तेल के बनती है और वजन घटाने में भी मदद कर सकती है। खास बात यह है कि इसमें करीब 30 से 32 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। यही वजह है कि यह रेसिपी वेट लॉस करने वालों के बीच तेजी से पसंद की जा रही है। अगर आप भी कुछ टेस्टी लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं, तो ये हाई प्रोटीन पकौड़े आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

High Protein Pakora Recipe

हाई प्रोटीन पकौड़े की रेसिपी

वेट लॉस में क्यों फायदेमंद हैं ये पकौड़े

डॉ. शिखा सिंह के मुताबिक, वेट लॉस के दौरान सबसे बड़ी परेशानी क्रेविंग्स होती हैं। ऐसे में लोग या तो भूखे रहते हैं या फिर तला-भुना खाकर डाइट खराब कर लेते हैं। यह हाई प्रोटीन पकौड़े उस समस्या का आसान हल हो सकते हैं। इनमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है। यही चीज वजन कम करने में मदद करती है।

End of Feed