Herbal Face Packs For Glowing Skin: क्या आप भी चाहते हैं कि सिर्फ 20 मिनट में आपकी त्वचा ग्लो करे और पिंपल-फ्री दिखे? आजकल केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स की वजह से कई बार त्वचा को नुकसान भी हो जाता है। ऐसे में नेचुरल और हर्बल फेस पैक एक सुरक्षित और असरदार तरीका हैं जो चेहरे को नेचुरल ग्लो, क्लियर स्किन और पिंपल-फ्री बनाने में मदद करते हैं। इन्हें घर पर कुछ साधारण सामग्री से आसानी से बनाया जा सकता है और सिर्फ 20 मिनट में आप फर्क महसूस करेंगे। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही हर्बल फेस पैक बताते हैं...
ग्लोइंग पिंपल-फ्री स्किन के लिए हर्बल फेस पैक (PC - AI Image)
नेचुरल ग्लो का क्लासिक उपाय
बेसन और हल्दी का फेस पैक पुरानी समय से ही स्किन को निखारने के लिए इस्तेमाल होता आया है। इसके लिए दो चम्मच बेसन में गुलाब जल और एक चुटकी हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक रखें और फिर हल्के गुनहागुने पानी से धो लें। इस पैक से आपकी त्वचा में साफ़ निखार आता है और दाग-धब्बे भी कम दिखने लगते हैं।
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट
अगर आपकी त्वचा ऑयली है और पिंपल्स की शिकायत रहती है तो मुल्तानी मिट्टी आपके लिए एकदम सही है। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के हिसाब से गुलाब जल मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब आप चेहरा धोएंगे तो स्किन क्लियर, ऑयल-फ्री और फ्रेश लगेगी।
ठंडक और ग्लो के लिए
गर्मियों में स्किन को ठंडक और ग्लो दोनों चाहिए तो एलोवेरा जेल और चंदन पाउडर का यह फेस पैक बहुत बेहतर है। दो चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। इससे त्वचा सॉफ्ट और दमकती महसूस होती है।
पिंपल-फ्री स्किन का सेक्रेट
नीम अपनी एंटी-बैक्टीरियल खूबियों के लिए जाना जाता है, और दही में प्रोटीन होता है जो स्किन को हेल्दी बनाता है। नीम की पत्तियों को पीसकर दही में मिलाएं और पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद धोने पर आपको पिंपल-फ्री और साफ स्किन महसूस होगी।
नियमित उपयोग का असर
इन घरेलू हर्बल फेस पैक्स का नियमित इस्तेमाल आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देने के साथ-साथ उसे अंदर से स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। केमिकल-फ्री इन उपायों से स्किन को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता, बस सुनिश्चित करें कि पैक लगाने से पहले चेहरे को साफ करें और संवेदनशील त्वचा वालों को पैच टेस्ट कर लेना चाहिए।
