Hariyali Teej Shayari For Husband (हरियाली तीज की शायरी, हार्दिक शुभकामनाएं): हरियाली तीज का त्योहार प्यार और स्नेह से भरा हुआ होता है। इस दिन पर सुहागिन महिलाएं भगवान भोलेनाथ तो माता पार्वती से अपने सुहाग को सलामत रखने की कामना करती हैं। अगर आप भी अपने पति के लिए हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं, और उनसे खास अंदाज में त्योहार पर प्यार जाहिर करना है। इस खास मौके पर शायरी के जरिए अपने पति के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करना एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। देखें हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं, संदेश, पति के लिए शायरी इन हिंदी।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
1. तेरे बिना जीवन अधूरा है,
तू मेरी धड़कन, मेरा सहारा है।
हरियाली तीज पर यही दुआ करूं,
हमारा प्यार सदा बना रहे यूं ही प्यारा है।
2. तुम हो मेरे दिल की धड़कन,
तुम्हारे बिना अधूरा है मेरा साज श्रृंगार।
हरियाली तीज पर लगाऊं मैं झूला प्यार का,
और भर दूं तुम्हारे जीवन में खुशियों की बहार।
3. तीज का त्योहार है आया,
हरियाली संग खुशियां लाया,
मां पार्वती से ये दुआ है हमारी,
आपके जीवन में आए खुशियों की बहार सारी,
Hariyali Teej Shayari in Hindi
4. चांद की चमक के साथ,
सांसों की महक के साथ,
श्रद्धा की शाम लिए,
विश्वास की सौगात लिए,
पति की मंगल कामना लिए, आया है ये खास दिन
5. तेरे नाम की मेंहदी रचाई है,
तीज की पूजा में थाली सजाई है,
दिल से मांगी है ये दुआ हमने,
तेरी लंबी उम्र, यही तीज पर फरमाई है.
हरियाली तीज 2025 की शुभकामनाएं
6. ईश्वर से कामना है कि
यह हरियाली तीज हमारी सारी मनोकामनाएं पूरी करे
और जीवन में खुशियों की हरियाली बनी रहे।
Happy Hariyali Teej
तीज 2025 की शायरी हिंदी में
7. तेरी मुस्कान की चमक है,
जैसे हरियाली तीज का सावन,
मेरे दिल की धड़कन बन गए हो,
मेरे प्यार मेरे मन भावन..
8. हरियाली तीज आई है,
लाई है खुशियां साथ,
तुम्हारे प्यार का दीपक,
जलता रहे मेरे घर में हमेशा
Hariyali Teej Shayari For Husband
9. चंदन की सुगंध हो तुम,
मेरे जीवन के सितारे,
हरियाली तीज पर यही दुआ है,
सदा साथ तुम रहना मेरे..
10. मेहंदी से सजे-रचे लाल-लाल हाथ
हरी-हरी खनकती चूड़ियों और घेवर की मिठास
हरियाली तीज का यह पावन पर्व प्रेम और विश्वास को मजबूत करने का अवसर देता है। इन शायरियों के माध्यम से आप अपने पति के प्रति अपने भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त कर सकती हैं। इस त्योहार को प्यार, उत्साह और शुभकामनाओं के साथ मनाएं और अपने रिश्ते को और भी गहरा बनाएं।
