(Photo Credit: Pinterest)(Photo Credit: Pinterest)Hariyali Teej Mehndi Design (हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन): हरियाली तीज का त्योहार इस बार रविवार 27 जुलाई को मनाया जाएगा। तीज पर खास तौर से महिलाएं पूजा करने के साथ साथ सजना संवरना करती हैं। और इस श्रृंगार में मेहंदी लगाना तो बहुत ही खास होता है, तो सुहागिन तो कुंवारी लड़कियों जो इस साल हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं। वो जरूर ही यहां से सेलेक्ट करें, मेहंदी की एकदम ही लेटेस्ट, ट्रेंडी और शानदार डिजाइन्स।
तीज की मेहंदी के डिजाइन, Teej Mehndi Design Photo
तीज पर गोरे गोरे हाथों में सुंदर सी मेहंदी रचानी है, तो ये वाली दोनों ही डिजाइन्स एकदम ही बेस्ट हो सकती हैं। भरवा स्टाइल की एक मेहंदी तो बैक हैंड वाली सिंपल मेहंदी दोनों का ही लुक कमाल है।
एकदम ही सिंपल लुक वाली ये क्लासिक मांडला मेहंदी और चेकर्ड टिप्स का डिजाइन भी बहुत ही प्यारा है। जरूर ही गर्ल्स इस हरियाली तीज पर ऐसी वाली मेहंदी के डिजाइन्स हथेलियों में रचा सकती हैं, लुक एकदम ही प्यारा प्यारा आएगा।
बैक हैंड की ये ब्रेसलेट मेहंदी के डिजाइन्स भी इस तीज पर मॉर्डन मेहंदी लुक के लिए बहुत कमाल का है। ऐसे ब्रेसलेट स्टाइल की मेहंदी को गर्ल्स सूट के साथ जरूर फ्लॉन्ट करें।
ऐसी वाली फ्लोरल मांडला की मेहंदी का डिजाइन भी तीज पर बहुत खूबसूरत लगेगा। चेक्स वाली टिप्स फिंगर पर लगाई मेहंदी का लुक भी बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा है।
ये मांडला का बैक हैंड वाला डिजाइन तो कमल फूल और बत्तख वाली एकदम यूनिक मेहंदी के डिजाइन्स के भी क्या कहने। जरूर ही आपको इस फेस्टिव सीजन पर खासतौर से तीज के लिए ऐसी वाली मेहंदी की डिजाइन्स में से अपनी पसंद ही मेहंदी चुन लेनी चाहिए।
