Student's Day Rangoli Dr Abdul Kalam (रंगोली डिजाइन फोटो): भारत की आन बान शान माने जाने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जन्म जयंती के दिन हर साल स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है। डॉ कलाम हमेशा ही जिंदगी में कुछ न कुछ सीखते रहने और छात्र बने रहने की बात पर ज़ोर देते रहे हैं। इसलिए ही हर साल 15 अक्टूबर को उनके बर्थडे की खुशी में छात्र दिवस मनाते हैं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में अगर आप भी कुछ करना चाहते हैं और उन्हें दिल से याद कर नमन करना चाहते हैं, तो ये सिंपल और सुंदर रंगोली की डिजाइन्स आपके आंगन में खूब सुंदर लगेंगी। देखें हैप्पी स्टूडेंट्स डे 2024 रंगोली डिजाइन, डॉ अब्दुल कलाम बर्थडे, अब्दुल कलाम जी रंगोली फोटो डाउनलोड।
Student's Day 2024 Rangoli design Dr Abdul Kalam Birthday
Rangoli design 2024 for Student's Day
स्टूडेंट्स डे की खुशी में ये वाली टीचर और स्टूडेंट की प्यारी सी रंगोली का डिजाइन भी खूब सुंदर लगेगा। बहुत ही आसान तरीके से टीचर और छात्र के रिश्ते को समझाना है, तो फिर ये वाली रंगोली हर किसी के लिए बनाना बहुत आसान है।
भारत के मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम की याद में कुछ कर रहे हैं, तो ऐसी वाली प्रोफेशनल रंगोली के डिजाइन को भी आप घर पर कुछ हद तक कॉपी कर सकते हैं। ऐसी वाली रंगोली खासतौर से आप ऑफिस या स्कूल, कॉलेज के फंक्शन में बना सकते हैं।
Dr Abdul Kalam Birthday Photo
सिंपल स्टाइल में आप भी ऐसे बॉक्स बनाकर डॉ कलाम का फोटो बनाकर उसपर रंग भर सकते हैं। हालांकि बहुत ही ज्यादा परफेक्ट रंगोली बनाना मुश्किल हो सकता है। तो आप कोई फोटो को ट्रेस भी कर सकते हैं। और आस पास हैप्पी बर्थडे या हैप्पी स्टूडेंट्स डे लिख सकते हैं।
कार्टून वाले स्टाइल में सिंपल और क्यूट सी ये वाली रंगोली का डिजाइन भी बनाया जा सकता है।
APJ Abdul Kalam Rangoli design
फूलों वाली डॉक्टर कलाम की ये रंगोली भी उनकी जन्म जयंती के अवसर पर बहुत दिल को छू जाने वाली है। डॉ कलाम साउथ इंडिया से ताल्लुक रखते थे, ऐसे में ये ऐसे वाले फूलों का स्टाइल साउथ इंडियन टच भी दे रहा है।
