Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes: एक दो तीन चार,विश्वकर्मा जी की जय जयकार...इन संदेशों से अपनों को दें विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 17, 2025, 06:14 AM IST

Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा ही सृष्टि के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर हैं। इस अवसर पर कारखानों, प्रतिष्ठानों, औजारों, मशीनों और निर्माण कार्यों से जुड़े संस्थानों में विशेष पूजा-आराधना की जाती है। इसके साथ ही शुभकामनाएं भी भेजी जाती है। अगर आप अपने करीबियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स शेयर कर सकते हैं।

Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes: विश्वकर्मा जयंती का त्योहार इस साल 17 सितंबर को मनाया जा रहा है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है, जिसे विश्वकर्मा पूजा भी कहते हैं। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं के लिए महल, हथियार और रथों का निर्माण किया था। उन्होंने ही स्वर्ग लोक की राजधानी अमरावती, द्वारका नगरी और जगन्नाथ पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की मूर्तियों का निर्माण किया था। इसलिए, उन्हें सभी रचनाओं और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। इस खास मौके पर कारखानों में पूजा की जाती है और लोग घरों में अस्त्र सस्त्र की पूजा करते हैं। साथ ही लोग इस खास मौके पर अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स शेयर कर सकते हैं।

विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं (Image:istock)

Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes in Hindi

1. एक दो तीन चार,

विश्वकर्मा जी की जय जयकार

पांच छ: सात

विश्वकर्मा जी हैं सबके साथ!

विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

2. धन, वैभव, सुख–शान्ति देना

भय, जन–जंजाल से मुक्ति देन

संकट से लड़ने की शक्ति देना

हे विश्वकर्मा, हे विश्वकर्मा !

विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

3. जय- जय श्री भुवन विश्वकर्मा

कृपा करें श्री गुरुदेव सुधर्मा

श्री अरु विश्वकर्मा माहि

विज्ञानी कहें अंतर नाही !

विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

4. आप चाहो तो खंडहर को भी,

बना देते हो स्वर्ग सा महल,

अद्भुत है आपकी शिल्पकारी,

आप को पूजे सब नर और नारी।

हैप्पी विश्वकर्मा पूजा

End of Feed