Happy Vat Savitri 2024 Suhaag ki Shayari: वट सावित्री (Vat Savitri Puja 2024) का त्योहार इस साल 6 जून को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का बेहद खास महत्व है। यह व्रत हर सुहागन महिला (Suhaag ki Shayari) द्वारा सौभाग्य, दीर्धायु और आरोग्य का वरदान के लिए रखा जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं बरगद के पेड़ और देवी सावित्री (Devi Savitri) की पूजा कर पति की सलामती की कामना करती हैं। पौराणिक मान्यता के मुताबित ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही यमराज से देवी सावित्री (Vat Savitri Images) के पति सत्यवान को पुन: जीवनदान प्राप्त हुआ था इसलिए हर सुहागिन के लिए यह व्रत बेहद खास होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं एक-दूसरे को शुभकामानएं भी देती हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को वट सावित्रि की बधाई देना चाहती हैं तो ये शुभकामना संदेश, कोट्स,मैसेज, शायरी भेज सकती हैं।
वट सावित्री विशेज - Vat Savitri Wishes in Hindi
1. दिल खुशियों का आशियाना है,
इसे दिल में बसाए रखना,
पत्नी रखती है व्रत आपके लिए,
आप भी उन्हें जिंदगी भर हंसाए रखना !
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं !
2. 2. रखा है व्रत मैंने,
बस एक ख्वाहिश के साथ
लंबी हो उम्र आपकी
और हर जन्म में मिले
हमें एक दूजे का साथ।
वट सावित्री की शुभकामनाएं !
3. आर्शीवाद बड़ों का, प्यार पति का
दुआएं सबकी, करुणा मां की
हैप्पी वट सावित्री !
4. बस एक ही है ख्वाहिश
लंबी हो उम्र आपकी
और हर जन्म में मिले हमें
एक दूजे का साथ
Happy Vat Savitri 2024!
5. आज मुझे आपका खास इंतजार है,
ये दिन है वट सावित्री व्रत का,
आपकी लंबी उम्र की मुझे दरकार है.
वट सावित्री की शुभकामनाएं !
6. माथे की बिंदिया यूं ही चमके
हाथों में चूड़ियां ऐसे ही खनके
पैरों की पायल यूं ही छनके
बना रहे सुहाग तुम्हारा
वट सावित्री की बधाई !
7. बिना अन्न जल व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है,
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
मेरे दिल की बस यही आशा है।
वट सावित्री की शुभकामनाएं 2024!
8. सुख-दुख में हम तुम
हर पल साथ निभाएंगे
एक जन्म नहीं सातों जन्म
हम पति-पत्नी बन आएंगे।
Happy Vat Savitri 2024!
9. जीवन में मुझे जो मिला है तेरा साथ
दुःख सारे मिट गए
हुआ खुशियों का आगाज़
वट सावित्री की शुभकामनाएं !
