Pongal Rangoli Designs 2025 (पोंगल रंगोली डिजाइन): पोंगल दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहार में से एक है। इस त्योहार को तमिल महीने की पहली तारीख पर मनाया जाता है। बता दें कि ये फेस्टिवल 4 दिन का होता है। इस साल ये 14 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी को खत्म होने वाला है, जिसके लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। पोंगल त्योहार के तीन दिनों को भोगी पोंगल, सूर्य पोंगल और मट्टू पोंगल कहा जाता है। कुछ लोग पोंगल के चौथे दिन को कानुम पोंगल कहते हैं। चार दिन तक मनाए जाने वाले इस त्योहार में पहले दिन कूड़ा-कचरा जलाते हैं, दूसरे दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, तीसरे दिन खेती में उपयोग होने वाले मवेशियों को पूजा जाता है और चौथे दिन काली जी की पूजा की जाती है। इस खास दिन पर घर का आंगन सजाने की परंपरा है। अब रंगोली के बिना तो किसी भी तरह की डेकोरेशन अधूरी लगती है। इसलिए यहां से आपको पोंगल की रंगोली के डिजाइन देख लेने चाहिए।
मोर वाली रंगोली भला किसे नहीं पसंद। पोंगल के दिन आपके इस रंगोली को तो बनाना ही चाहिए। ये रंगोली घर के चौखट पर सबसे ज्यादा सुंदर लगती है।
मटके और नारियल के पेड़ को आप रंगोली में बना सकते हैं। इस तरह की रंग-बिरंगी रंगोली बनने के बाद सबसे से अलग और सबसे खास दिखती है।
भोगी पोंगल पर खासतौर से ऐसी मटके और अग्नि वाली रंगोली बना सकते हैं। ये आपके घर के आंगने में बड़ी प्यारी लगेगी।
अगर आपको खूबसूरत सी हैप्पी पोंगल वाली रंगोली चाहिए तो आप इस डिजाइन को देख सकते हैं। इस तरह की रंगोली आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ाएगी।
पोंगल के खास मौके पर अगर आप तैयारियों में ज्यादा व्यस्त हैं और आपके पास रंगोली बनाने का ज्यादा समय नहीं है तो आप इस तरह की आसान रंगोली डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।
