
Happy Navratri 2024 Hindi Wishes, Images: चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, इन कोट्स, मैसेजेस और फोटोज से करीबियों को दें हिंदू नववर्ष की बधाई
Happy Navratri 2024 Wishes Images, Quotes, Photos, Status, Messages: मां दुर्गा की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष (Hindu Nav Varsh 2024) आज 9 अप्रैल (Chaitra Navratri Date) से शुरू है। देशभर में माता के मंदिर सज गए हैं। भक्त मां के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हिंदुओं के लिए चैत्र नवरात्रि का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान सच्चे मन से जो मांगते हैं उन्हें वो मिलता है। कहा जाता है कि नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा अपने भक्तों के आसपास रहती हैं और उनके दुख हरती हैं। 16 अप्रैल को अष्टमी (Chaitra Navratri Ashtami Date) के बाद 17 अप्रैल को रामनवमी (Ramnavami 2024 Date) का त्योहार मनाया जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन से 9वें दिन तक एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजने के सिलसिला शुरू जारी रहता है। अगर आप भी नवरात्रि की शुभकामनाएं (Navratri Wishes) देने के लिए कुछ अलग फोटोज और मैसेज खोज रहे हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं।