Happy Navratri 2023 Day 4 Hindi Wishes: मां कुष्मांडा करें कल्याण..., नवरात्रि के चौथे दिन करीबियों को ऐसे भेजें शुभकामना संदेश

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 25, 2023, 06:34 AM IST

Happy Navratri 2023 Day 4 Hindi Wishes Images, whatsapp status, messages: आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा की पूजा होती है। इस अवसर पर एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजने का चलन है।

Happy Navratri 2023 Day 4 Hindi Wishes Images, whatsapp status, messages: आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा (Ma Kushmanda) की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विधि विधान से मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना करने से आयु, यश और आरोग्य की प्राप्ति होती है तथा सभी कष्टों का निवारण होता है। देवी का निवास स्थान सूर्यमंडल के मध्य में माना जाता है, जहां कोई भी निवास नहीं कर सकता। माता को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है, क्योंकि माता की आठ भुजाएं हैं। माता की आठों भुजाओं में कमंडल, धनुष बांण, शंख, चक्र, गदा, सिद्धियों व निधियों से युक्त जप माला और अमृत कलश विराजमान है। इस दिन माता को हरे रंग की चीजों का भोग लगाने से माता का आशीर्वाद अपने भक्तों पर सदैव बना रहता है। इस अवसर पर एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजने का चलन है। आप अपने दोस्तों, करीबियों को नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Navratri 2023 Day 4 Hindi Wishes: मां कुष्मांडा करें कल्याण..., नवरात्रि के चौथे दिन करीबियों को ऐसे भेजें शुभकामना संदेश

मां कुष्मांडा महामंत्र (Ma Kushmanda Mahamantra)

वन्दे वाछित कामर्थेचन्द्रार्घकृतशेखराम्।

End of Feed