Happy Mother's Day 2024 Wishes Images, Messages and Status: मदर्स डे (Mother's Day Quotes) दुनिया की हर मां के लिए समर्पित होता है। इसे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल मदर्स डे (Mother's Day 2024 Wishes) 12 मई को सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसे लेकर लोग तैयारियों में जुट चुके हैं। इस खास दिन को मनाने का उद्देश्य मां की नि:स्वार्थ सेवा और प्यार के बदले सम्मान देना है। बच्चे मदर्स डे (Mother's Day 2024) को स्पेशल बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं और अपनी दिल की बात कहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी मां से दिल की बात कहना चाहते हैं तो मदर्स डे के खास मौके पर ये मैसेज, कोट्स, शायरी, विशेज, फोटोज, शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें मदर्स डे के प्यार भरे संदेश।
ये भी पढ़ें: मदर्स डे हिंदी कोट्स
Happy Mother's Day 2024 Wishes Images, Messages
1. यूं ही नहीं गूंजती किल्कारियां घर आंगन के हर कोने में,
जान हथैली पर रखनी पड़ती है, मां को मां होने में....
हैप्पी मदर्स डे
2. प्यार कहते हैं किसे? और ममता क्या चीज है?,
कोई उन बच्चों से पूछे जिनकी गुजर जाती है मां!
3. मां की एक दुआ जिंदगी बना देगी,
खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी...
कभी भूल के भी ना 'मां' को रूलाना
एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी।
मदर्स डे की शुभकामनाएं
4. थककर आंखें उसकी बंद होती हैं पर,
मां सोती भी है तो फिक्रमंद होती है!
5. जब भी मेरी तबीयत खराब होती है
मुझे दवा की नहीं मां की जरूरत होती है.
हैप्पी मदर्स डे मां!
6. मां के आंचल में पता नहीं क्या जादू है
कि उसमें छुपकर सारे दुख छू-मंतर हो जाते हैं!
मदर्स डे की शुभकामनाएं
7. चाहे बदल जाए समय और संसार
पर कभी नहीं बदलती
मां की ममता और प्यार.
हैप्पी मदर्स डे मां!
8. जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है
मां दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है
मदर्स डे की शुभकामनाएं
9. मेरी छोटी से छोटी खुशी के लिए
तुमने बहुत कुछ हारा है।
हुआ जब भी दर्द कोई मुझे
मां, मैंने बस तुझको पुकारा है।
10. मां की मोहब्बत के आगे सब फीका है
दुनिया ने मोहब्बत करना मां से ही सीखा है.
हैप्पी मदर्स डे मां!
