Happy Mother's Day 2024 Quotes with Images in Hindi: तेरे ही आंचल में निकला बचपन, तुझसे ही तो जुड़ी हर धड़कन, कहने को तो मां सब कहते पर मेरे लिए तू है तू भगवान...वो कहते हैं ना भगवान हर वक्त हमारे आस पास नहीं रह सकता इसलिए उन्होंने मां बनाई है। मां धरती पर भगवान का ही रूप होती है। बच्चों के दिल की बात को जो बिना कहे समझ ले वो मां होती है। मां का दर्जा हर व्यक्ति के जीवन में सबसे खास होता है। मां हर बच्चे की पहली गुरु, पहली दोस्त, पहली साथी। मां अपने बच्चों के लिए ना जाने कितने त्याग करती है। मां के इसी त्याग को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे (Mother's Day 2024) सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल मदर्स डे 12 मई को सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मदर्स को खास बनाने के लिए आप अपनी मां को ये प्यार भरे संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें मदर्स डे फोटोज, पोस्टर, कोट्स, स्टेटस, वॉलपेपर।
ये भी पढ़ें: हैप्पी मदर्स डे 2024
Happy Mother's Day 2024 Quotes with Images in Hindi
तेरे ही आंचल में निकला बचपन
तुझसे ही तो जुड़ी हर धड़कन
कहने को तो मां सब कहते पर मेरे लिए तू है तू भगवान।
हैप्पी मदर्स डे
रूह के रिश्तों की यह गहराइयां तो देखिए
चोट लगती है हमें और चिल्लाती है मां
हम खुशियों में मां को भले ही भूल जाएं
जब मुसीबत आ जाए तो याद आती है मां
वह जमी मेरा वही आसमान है वह खुदा मेरा वही भगवान है
क्यों मैं जाऊं उसे कहीं छोड़कर मां के कदमों में सारा जहान है।
हैप्पी मदर्स डे
हालातों के आगे जब साथ ना जुबा होती है
पहचान लेती है ख़ामोशी में हर दर्द वह सिर्फ मां होती है।
हैप्पी मदर्स डे
सारे जहां में नहीं मिलता
बेशुमार इतना,
सुकून मिलता है
मां के प्यार में जितना।
बेहद मीठा कोमल होता है,
मां के प्यार से ज्यादा
कुछ नहीं अनमोल होता है।
हैप्पी मदर्स डे
रुके तो चांद जैसी है,
चले तो हवाओं जैसी है,
वह माही है
जो धूप में भी छांव जैसी है!
हैप्पी मदर्स डे।
