Happy Mother's Day: मिलिए उस मां से, जिनकी कोख से पैदा हुए योगी आदित्यनाथ, 5 साल बाद ऐसी थी मुलाकात

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 14, 2023, 08:21 AM IST

Happy Mother's Day 2023: आज मदर्स डे है और लोग अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं (Mothers Day Wishes) भेज रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उस मां से मिलवा रहे हैं जिनकी कोख से योगी आदित्यनाथ जैसे बेटे ने जन्म लिया और अभी संन्यासी के जीवन के साथ CM पद की जिम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं।

Happy Mother's Day 2023 Meet Yogi Adityanath's Mother: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने सभी 17 नगर निगमों में जीत दर्ज की है। इस प्रचंड जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का कद काफी ऊंचा हो गया है। प्रदेश के लोगों ने उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति पर मुहर लगाई है। आज मदर्स डे है और लोग अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं (Mother's Day Wishes in Hindi, Mother's Day Quotes in Hindi) भेज रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उस मां से मिलवा रहे हैं जिनकी कोख से योगी आदित्यनाथ जैसे बेटे ने जन्म लिया।

Happy mothers Day Meet Yogi Adityanath's Mother

मदर्स डे पर मिलिए सीएम योगी आदित्यनाथ की मां से

यहां हम मदर्स डे के मौके पर एक खास महिला के बारे में आपको बताएंगे जो सिर्फ सामान्य दिखती हैं लेकन उनकी कोख से एक ऐसा बेटा जन्मा जिसने न केवल सांसारिक मोह माया को त्याग कर आध्यात्म के रास्ते पर चलने का रास्ता चुना। बल्कि आज धर्म आध्यात्म और राजसत्ता के बीच बेहतर संतुलन और समन्वय स्थापित करते हुए देश के सबसे बड़े सूबे का सीएम है।

End of Feed