Happy Mother's Day 2023: सर्च इंजन गूगल (Google) देश और दुनिया से जुड़ी हर छोटी मोटी ओकेजन्स पर यूजर्स को बधाई देने के नए-नए क्रिएटिव तरीके तलाश ही लाता है। गूगल ने अब ऐसा ही कुछ मदर्स डे (Mother's Day) के लिए भी किया है, 14 मई 2023 को देश और दुनिया में मातृ शक्ति और ममता के भाव को दिल (Google Doodle) से सम्मान देते इस दिन के लिए गूगल में बहुत ही प्यारे अंदाज का चुनाव (Mother's day google doodle) किया है। मदर्स डे के इस बहुत ही खास मौके पर ममता, प्यार, बलिदान और मां के दुलार का हक अदा करने में बेशक हर किसी को बहुत ही अच्छा महसूस होता है। अक्सर कहते हैं कि, मां तो मां ही होती है.. बेशक मां भले (Happy Mothers Day 2023) ही इंसान हो या जानवर मां का प्यार बच्चे के लिए दुलार वही रहता है। मातृत्व के इसी खूबसूरत एहसास को सलाम करने के लिए गूगल ने इस बार इंसान नहीं बल्कि क्यूट जानवर परिवारों की तस्वीर शेयर कर बहुत ही गहरा संदेश प्रदान किया है।
Happy mother's day 2023: google doodle celebrates motherhood in a special way in hindi
Happy Mother's Day 2023, मदर्स डे गूगल डूडल
मां के प्यार की तुलना किसी भी चीज़ से कर लीजिए, मां की ममता का पलड़ा हमेशा भारी ही रहेगा। जैसे अपना बच्चा पालने के लिए महिलाएं अपनी खुशियां, नींद, ऐश और आराम का त्याग करती है, उसी प्रकार अपने बच्चे को जिंदा रखने से लेकर अकेले जिंदगी जीना सीखा देने तक जानवर माएं भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। शेर की मां उन्हें पैदा होते ही शिकार करना, अकेले अपने बल पर जीना सीखाती है तो चिड़ियों की माएं उन्हें ऊंचाई पर ले जाकर फैंक देती हैं, ताकि उनका बच्चा उड़ना सीख सके। मां के इसी प्यार, स्नेह और सूझ-बूझ को सम्मान कर गूगल ने खास डूडल शेयर किए हैं -
गूगल की क्यूट तस्वीरे यही ज़ाया करती है कि, कैसे हर मां अपने बच्चे की जिंदगी और खुशियों के लिए बिना कहे ही कितना कुछ कर देती है, और बदले में कुछ मांगती भी नहीं है।
मां वहीं रहती हैं बस हम बड़े हो जाते हैं, और मां के बलिदानों को उनका फर्ज समझने लगते हैं। हर मां के उस निस्वार्थ प्रेम, स्नेह और कुर्बानियों को सलाम करते हुए, आपको और आप सभी की महान माओं को भी हैप्पी मदर्स डे 2023, जिन्होंने आपको इस दुनिया में लाने और जीने देने के लिए न जाने क्या कुछ देखा सहा होगा।
