Happy Men's Day 2022 Wishes Images, Quotes: 'पुरुष होना आसान नहीं है', पुरुष दिवस पर ऐसे दें दोस्तों को बधाई

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 19, 2022, 07:08 AM IST

Happy Men's Day (पुरुष दिवस 2022) Wishes Images, Quotes, Status, Messages: 19 नवंबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आप अपने खास दोस्तों और पुरुषों को खास अंदाज में विश कर सकते हैं। इस दौरान आप कुछ खास एसएमएस और शायरियों के जरिए बधाई दे सकते हैं।

International-Men-Day

International Men's Day

Happy International Men's Day 2022 Wishes, Quotes, Messages: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन लड़कों और पुरुषों को समाज, समुदाय, राष्ट्र की योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही उनके आर्थिक योगदान को भी याद किया जाता है। इस दिन आप अपने दोस्तों को खास तरीकों से विश कर सकते हैं। गौरतलब है कि महिलाओं के सम्मान के लिए आठ मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत साल 1992 में त्रिनिदाद और टोबैगो के विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थॉमस ओस्टर ने की थी। साल 1999 में इसी विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर डॉ. जेरोम टीलकसिंग ने अपने पिता के जन्मदिन पर 19 नवंबर को ये दिवस मनाया था। साल 2007 से 19 नवंबर को आधिकारिक तौर पर हर साल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। साल 2022 अंतरराष्ट्रीय पुरुष की थीम 'पुरुषों और लड़कों की मदद करना' है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में पुरुषों के स्वास्थय और कल्याण में सुधार लाना है।

End of Feed