Happy Mahavir Jayanti 2023 Hindi Wishes: इन मैसेज, कोट्स, फोटोज के जरिए भेजें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 4, 2023, 07:37 AM IST

Happy Mahavir Jayanti 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: आज 04 अप्रैल को महावीर जयंती है। हर साल चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को महावीर जयंती काफी धूमधाम से मनाई जाती है। इस मौके पर आप इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए बधाई संदेश भेज सकते है।

Happy Mahavir Jayanti 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: आज महावीर जयंती है। हर साल चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को महावीर जयंती काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यह जैन धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है। महावीर जयंती के दिन जैन मंदिरों में बड़ी धूमधाम से भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन भगवान महावीर को तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर को जैन धर्म के संस्थापक और जन्म कल्याण के रूप में भी जाना जाता हैं। भगवान महावीर का जन्म करीब ढाई हजार साल पहले (ईसा से 599 वर्ष पूर्व) वैशाली में गणतंत्र राज्य क्षत्रिय कुंडलपुर में राजा सिद्धार्थ और उनकी पत्नी रानी त्रिशला के घर हुआ था।

Happy Mahavir Jayanti 2023 Hindi Wishes: इन मैसेज, कोट्स, फोटोज के जरिए भेजें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

महावीर जी को सामाजिक क्रांति के शिखर पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। उनके जीवन में अहिंसा, करुणा, दया आदि का खास स्थान था। महावीर जयंती पर कई जगहों पर उत्सव भी मनाया जाता है और लोग कीर्तन-भजन भी करते हैं। इसके साथ-साथ अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। तो आप इन मैसेज, कोट्स, शायरी, फोटोज, स्टेटस के जरिए लोगों को भेजें महावीर जयंती की शुभकामनाएं। दिए गए इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए आप शुभकामना संदेश भेज सकते है।

End of Feed