Guru Nanak Dev Ji Jayanti 2022 Hindi Wishes: गुरु परब पर करीबियों को इन संदेशों से भेजें बधाई, वॉट्सऐप पर भेज सकते हैं ये तस्वीरें

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 7, 2022, 04:53 PM IST

Happy Gurpurab, Guru Nanak Dev Ji Jayanti 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Photos: गुरु नानक देव जी की जयंती यानी गुरु परब का त्योहार इस साल आठ नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देवजी का जन्म हुआ था। गुरु परब के मौके पर भेजें ये बधाई संदेश।

Happy Gurpurab, Guru Nanak Dev Ji Jayanti 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Photos: सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव की जयंती यानी गुरु परब का त्योहार इस साल आठ नवंबर को मनाया जा रहा है। हर साल ये त्योहार कार्तिक मास की पूर्णिमा में मनाया जाता है। ये सिख धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार है। इस दिन आप कुछ खास मैसेज भेजकर अपने करीबियों को बधाई दे सकते हैं।

Gurur-Purab-Wishes

Guru Purab Wishes

गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुआ था। इसे देश के कई हिस्सों में प्रकाश पर्व के तौर पर भी मनाया जाता है। गुरु परब से दो दिन पहले गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू हो जाता है। इसके अलावा कार्तिक मास की चतुर्दशी को नगर कीर्तन होता है। इसकी शुरुआत प्रभात फेरी के साथ होती है। पूरे दिन भजन और कीर्तन होता है। साथ ही गुरुद्वारों में खास लंगर का आयोजन किया जाता है। गुरु पूरब के मौके पर अपने करीबियों को कुछ खास बधाई भेज सकते हैं।

End of Feed