Geeta Jayanti 2023: गीता में समाहित है जीवन का सार, गीता जयंती पर प्रियजनों को भेजें ये मोटिवेशनल कोट्स, ऐसे दें शुभकामनाएं

Happy Geeta Jayanti 2023 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: दुनिया में एकलौता गीता ही ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। गीता जयंती 22 दिसंबर 2023 को है। इस दिन गीता पाठ के साथ अपनोंको ये शुभकामनाएं भेजकर गीता जयंती की बधाई दें।

Happy Geeta Jayanti 2023 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: गीता जीवन में धर्म, कर्म और प्रेम का पाठ पढ़ाती है। गीता संपूर्ण जीवन दर्शन है और इसका अनुसरण करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी निराश नहीं होता है। हर साल मार्गशीर्ष माह की मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती मनाई जाती है। इस साल गीता जयंती 22 दिसंबर 2023 को मनाई जा रही है। मान्यता है कि, इस दिन गीता का पाठ करने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।

geeta jayanti wishses in hindi

दरअसल, इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में महाभारत युद्ध का आरंभ होने से पहले अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता के माध्यम से श्रीकृष्ण ने मनुष्य जाति को जीवन का वह संदेश दिया था जिससे वह जीवन को सफल बना सके। कहते हैं श्रीकृष्ण के उपदेश से अर्जुन के लिए महाभारत का युद्ध जीतना संभव हो सका, ठीक उसी तरह से गीता ज्ञान से हर व्यक्ति कठिन परिस्थियों को मात देकर विजय प्राप्त कर सकता है। गीता जयंती के पवित्र अवसर पर अपनों को ये मोटिवेशनल कोट्स भेजकर इस पर्व की शुभकामनाएं दें।

End of Feed