Friday Good Morning Wishes: आज हफ्ते का पांचवा दिन शुक्रवार है। इस दिन का कई लोग बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। क्योंकि ज्यादातर लोगों की छुट्टियां शनिवार और रविवार को होती है तो इस लिहाज से वो वीकेंड प्लान करते हैं और दोस्तों और परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। कोई भी दिन खुशनुमा तब होता है जब उस दिन की सुबह की शुरुआत बेहतरीन हो। अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन शानदार बितता है। हमारी जिंदगी में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो सुबह को खुशनुमा बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आपकी जिंदगी में भी ऐसे लोग हैं जिनकी सुबह को आप यादगार बनाना चाहते हैं तो ये गुड मॉर्निंग मैसेज, कोट्स,शायरी, फोटो, स्टेटस, मैसेज, वीडियो, GIF भेज सकते हैं।
Friday Good Morning Wishes in hindi
आशाओं से भरी इस प्यारी सी सुबह में आपका स्वागत है।
जैसे सुबह का उजाला अपने साथ नयी किरण लेकर आता है,
ठीक वैसे ही सुबह का सुविचार अपने साथ नयी प्रेरणा और
नयी ऊर्जा लेकर आता है। रोजाना अपने दिन की शुरुआत
एक अच्छे पॉजिटिव सुविचार से करिये और आप खुद अपने जीवन में
सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो ।
इस संसार में देखने के लिए बहुत सारे खूबसूरत स्थान है,
पर सबसे खूबसूरत जगह है बंद आंखों से अपने भीतर देखना…!
आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो ।
हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला,
कभी न हो कोई भी झमेला
बस इसी बात पे
Happy Friday
आपके चेहरे की मुस्कुराहट कभी कम ना हो बस यही दुआ करते हैं हम ईश्वर से।
Happy Friday
दुःख को सुख में बदलते रहिये. धीरे ही सही मगर चलते रहिये.
शुभ शुक्रवार गुड मॉर्निंग
आपकी नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुःखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको, कि
खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।।
Happy Friday Morning
कल का दिन किसने देखा है,
इसलिए आज का दिन भी खोयें क्यों?
जिन घड़ियों में हँस सकते हैं,
उन घड़ियों में रोयें क्यों?
Good morning, Happy Friday
