Happy Eid-ul-Adha 2025 Wishes in Hindi: बकरीद, जिसे ईद-उल-अज़हा या कुर्बानी की ईद के नाम से भी जाना जाता है, इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार त्याग, भक्ति और अल्लाह में अटूट विश्वास का प्रतीक है। भारत में साल 2025 में बकरीद 7 जून, शनिवार को मनाई जा रही है। वहीं, सऊदी अरब, ओमान और इंडोनेशिया जैसे कुछ देशों में यह 6 जून को मनाई गई है। इसकी तारीख इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने ज़िल-हिज्जा की 10वीं तारीख को चांद दिखने के आधार पर तय होती है। बकरीद के मौके पर मुस्लमान भाई एक-दूसरे से गले मिलाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद भी देते हैं। इसके अलावा लोग सोशल मीडिया पर भी ईद की बधाईयां देते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को ईद की बधाईयां देना चाहते हैं तो ये विशेज, मुबारकबाद संदेश भेज सकते हैं।
Happy Eid-ul-Adha 2025 Wishes
1. तुम्हारी हर ख्वाहिश खुदा मंजूर करें,
हर कदम पर उसकी रजा मिले
गम का नामोनिशान मिट जाए,
बस रहमत-ए-खुदा बरसती रहे
Happy Eid ul-Adha!
2. खुशियों का अंबार लेकर आती है ईद,
दूरियां मिटा कर, पास लाती है ईद
खुदा का यह नायाब तोहफा है,
इसलिए हर जुबां कहती है, मुबारक हो ईद!
Eid Mubarak
3. चांद की चमक छुए आपको,
हवा धीरे से कुछ कहे आपसे
जो दिल से चाहो, खुदा से मांग लो,
दुआ है, इस बकरा ईद वो मिल जाए आपको!
Eid Mubarak
4.ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम कहना
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना
जब देखें बाहर आकर वो तुझे
मेरी तरफ से मेरे अपने को कहना!
Eid Mubarak
5. साल में एक बार आती है ईद
खुशियां हजार लाती है ईद
खुदा को मनाने वालों के लिए तोहफा है ईद
बच्चों के लिए खुशी है ईद
Eid Mubarak
6.सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो बकरीद!
Happy Eid ul-Adha!
7. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज़-ए-गम यही है दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा!
Happy Eid ul-Adha!
8.ऐ चाँद उनको मेरा ये पैगाम देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना,
जब देखें वो तुम्हें तो मेरी तरफ से इनको ईद मुबारक कहना
Eid Mubarak
