Happy Dhanteras 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 10 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान कुबेर, भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन सोने, चांदी के सामान, झाड़ू, नमक, बर्तन, घरेलू सामानों को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नया सामान खरीदने से आपका धन 13 गुना बढ़ जाता है। धनतेरस के मौके पर जहां लोग नए सामानों की खरीदारी करते हैं तो दूसरी तरफ लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी धनतेरस के मौके पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें धनतेरस कोट्स, शायरी, विशेज, मैसेज।
Happy Dhanteras 2023 Hindi Wishes
धन की ज्योत का प्रकाश,
पुलकित धरती, जगमग आकाश,
आज ये प्रार्थना है, आप के लिए खास,
धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो हर आस
धनतेरस की हार्दिक बधाई
आपका धनतेरस इतना खास हो,
घर आपके लक्ष्मी का वास हो,
दूर ना हो कोई सब आपके पास हो..
धनतेरस की हार्दिक बधाई
धनवंतरि आज घर में आएं, स्वास्थ्य धन सबको दे जाएं
लक्ष्मी-गणपति-कुबेर का, हम सभी आशीर्वाद पाएं
धनतेरस की हार्दिक बधाई
जीवन में आपकी खुशियां बेशुमार हो
ईश्वर करे अच्छा आपका व्यापार हो
मां लक्ष्मी का आप पर पूरा आशीर्वाद हो
इतनी प्यारी धनतेरस आपकी हर बार हो
धनतेरस की हार्दिक बधाई
सफलता हमेशा कदम चूमती रहे
ख़ुशी आसपास घूमती रहे
लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर ऐसी हो
हर कोई देखता रहे
धनतेरस की हार्दिक बधाई
दीपक की रोशनी, मिठाइयों की मिठास,
पटाखों की बौछार, धन धान की बरसात हर दिन
आपके लिए खुशियां लेकर आए धनतेरस का त्योहार
दीप जगमगाए, चांद-तारों की रोशनी हो,
धनतेरस के इस पवित्र पर्व की बधाई हो।
शुभ धनतेरस
लक्ष्मी माता आएं, आपके घर में विराजे,
धनतेरस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं भेजें।
शुभ धनतेरस
धनतेरस की रात आए,
हो धन की वर्षा और खुशियां लाए
लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले सदा,
जीवन प्रकाशमय हो जाए।
शुभ धनतेरस
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो पूरा आपका
हर एक अरमान हो मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो
शुभ धनतेरस 2023
लक्ष्मी आएगी इतनी की सब जगह नाम होगा
दिन रात व्यापार बढ़े, इतना अधिक काम होगा
घर, परिवार, समाज में बनोगे सरताज
धनतेरस की शुभकामनाएं।
खूब मीठे-मीठे पकवान खाएं
सेहत में चार चांद लगाएं
लोग तो सिर्फ चांद पर गए हैं
आप उस से भी ऊपर जाएं
हैप्पी धनतेरस 2023
