Happy Children's Day 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। चाचा नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे, अपने हर संबोधन में वह बच्चों का जिक्र अवश्य करते थे। यही कारण है कि उनकी जन्म जयंती बच्चों को समर्पित होती है। इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यही वह दिन होता है जब बच्चे स्कूल जाने को लेकर बेहद उत्साहित होते हैं। इस दिन बच्चों के लिए स्कूल में स्टॉल लगाया जाता है। वहीं नृत्य, गायन व कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस मौके पर हम आपके लिए शानदार विशेज, कोट्स लेकर आए हैं, जिसे दोस्तों को भेज आप बाल दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Children's Day Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages
एक हाथी एक राजा एक रानी के बग़ैरनींद बच्चों को नहीं आती कहानी के बग़ैर
– मकसूद बस्तवी
न रोने की वजह होती है,
ना हंसने का कोई बहाना,
ऐसा होता है बचपन,
जो मुझे खुलकर है बिताना..
Happy Children's Day 2022
किताबों से निकल कर तितलियाँ ग़ज़लें सुनाती हैं
टिफ़िन रखती है मेरी माँ तो बस्ता मुस्कुराता है।
बाल दिवस की शुभकामनाएं
दुनिया का सबसे अच्छा दिन दुनिया का सबसे अच्छा समय,
दुनिया का सबसे हसीन पल,
सिर्फ बचपन में ही मिलता है
Happy Children's Day 2022
आप सभी को 'बाल दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!
आप सभी सदा हंसते रहें, खेलते रहें, संवरते रहें और निखरते रहें...
हम तो बचपन में भी अकेले थे
सिर्फ़ दिल की गली में खेले थे
- जावेद अख़्तर
