Happy Bhai Dooj 2022 Hindi Shayari, Wishes: भाई-बहन के इस त्योहार को बनाएं यादगार, इन शायरी, मैसेज, कोट्स से दें भाई दूज की मुबारकबाद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 07:18 AM IST

Happy Bhai Dooj 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हिन्दू धर्म में भाई दूज त्योहार का खासा महत्व है। इस साल भाई दूज का त्योहार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग मैसेज, कोट्स, शायरी, वॉलपेपर के जरिए भाई दूज की शुभकामनाएं भी भेजते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बहन- भाई के लिए काफी मायने रखता है भाई-दूज का त्योहार
  • बहने भाई को तिलक लगाती हैं और आरती उतारती हैं
  • भाई दूज पर लोग मैसेज, कोट्स, फोटोज के जरिए शुभकामनाएं भी भेजते हैं

Happy Bhai Dooj 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। भाई-दूज पर भाई-बहन एक दूसरे के घर जाते हैं। बहन भाई को तिलक करती है और खाना खिलाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे, यमुना यमराज को तिलक लगाकर आरती उतारी थी। जिसके बाद से यह त्योहार मनाया जाने लगा। वहीं, लोग साथ नहीं होने पर एक-दूसरे को मैसेज, कोट्स, शायरी भेजकर भाई दूज की शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर इस भाई दूज आप भी नहीं मिल पा रहे हैं या अपनों से दूर हैं, तो इन मैसेज, कोट्स, शायरी, स्टेट्स, वॉलपेपर के जरिए भाई दूज की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Bhai Dooj

भाई दूज की शुभकामनाएं

- भाई दूज का पर्व है आया,

सजी हुई थाली हाथों में

अंधरों पर मुस्कान है लाया

भाई दूज का पर्व है आया

अपने संग कुछ स्वप्न सुहाने लेकर

End of Feed