हंसिका मोटवानी नहीं करती कोई डाइटिंग, फिर भी कैसे रहती हैं स्लिम-ट्रिम, एक्ट्रेस ने खुद बताया फिटनेस सीक्रेट

Hansika Motwani Fitness Secret: फिल्मी दुनिया की मशहूर एक्टर हंसिका मोटवानी ने कोरियोग्राफर फराह खान के साथ हालिया खास बातचीत में अपनी फिटनेस का सीक्रेट शेयर किया। एक्टर ने बताया कि जब फिटनेस की बात आती है तो वह कोई डाइटिंग फॉलो नहीं करती हैं, बल्कि पूरे लाइफस्टाइल पर फोकस करती हैं। चलिए जानते हैं आखिर उनका फिटनेस मंत्र आखिर क्या है।

Hansika Motwani Fitness Secret: आज के समय में फिट रहना आसान नहीं है। कभी डाइट फॉलो करने का प्रेशर, तो कभी जिम जाने का टाइम नहीं मिल पाता। ऐसे में जब कोई सेलिब्रिटी कहे कि वो डाइटिंग नहीं करती, फिर भी फिट है, तो सवाल उठना लाजमी है। साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी कुछ ऐसा ही खुलासा किया है। हाल ही में उन्होंने कोरियोग्राफर फराह खान से बातचीत के दौरान बताया कि वो किसी तरह की सख्त डाइट फॉलो नहीं करतीं। फिर भी उनकी फिटनेस और बॉडी शेप कमाल की है। आखिर हंसिका ऐसा क्या करती हैं जिससे बिना डाइटिंग के भी खुद को फिट रख पाती हैं? चलिए आज आपको बताते हैं उनका फिटनेस सीक्रेट...

बिना डाइटिंग हंसिका मोटवानी ऐसे रहती हैं फिट

बिना डाइटिंग हंसिका मोटवानी ऐसे रहती हैं फिट (PC- Pinterest)

बैलेंस लाइफस्टाइल पर भरोसा

हंसिका का मानना है कि जरूरत से ज्यादा डाइटिंग करना लंबे समय तक काम नहीं करता। वो खुद को भूखा रखने के बजाय बैलेंस लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। यानी जो मन करे, वो खाती हैं, लेकिन लिमिट में। यही वजह है कि उनका मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है और शरीर पर एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता। साइंटिफिक तौर पर भी माना जाता है कि जरूरत से ज्यादा डाइटिंग शरीर को स्ट्रेस में डाल देती है।

End of Feed