भारत की 3 सबसे फेमस हैंडलूम साड़ियां, जिनमें बुनाई से ज्यादा छिपी है कहानी

भारत की हैंडलूम साड़ियां सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि सदियों पुरानी कला, स्थानीय पहचान और कारीगरों की मेहनत का खूबसूरत मेल हैं। कांजीवरम, बनारसी, चंदेरी जैसी साड़ियां आज भी पारंपरिक बुनाई को मॉडर्न फैशन से जोड़कर खास पहचान बनाए हुए हैं।

साड़ी पहनना भारत में सिर्फ तैयार होने का तरीका नहीं, बल्कि अपनी कहानी पहनने जैसा है। खासकर जब बात हैंडलूम साड़ियों की हो, तो हर धागे के पीछे किसी शहर, गांव और कारीगर की मेहनत छिपी होती है। मशीन से बनी साड़ी और हाथ से बुनी साड़ी को पास से देखने पर शायद फर्क तुरंत समझ न आए, लेकिन उसकी बुनाई, टेक्सचर और फिनिश में एक अलग-सी महसूस होती है।

आज हैंडलूम डे पर जानिए, कैसे भारत के अलग-अलग हिस्सों ने अपनी खास बुनाई को इतना खूबसूरत बनाया कि कुछ साड़ियां उस जगह की पहचान बन गईं। दक्षिण भारत की कांजीवरम हो, उत्तर प्रदेश की बनारसी या मध्य प्रदेश की चंदेरी.. तीनों की अपनी अलग खूबसूरती है। कोई शादी के लिए परफेक्ट लगती है, कोई त्योहार में शाही अंदाज देती है और कोई हल्के-फुल्के मॉडर्न लुक के साथ भी आसानी से जम जाती है। यही वजह है कि हैंडलूम आज सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि नए जमाने का फैशन स्टेटमेंट भी बन चुका है।

End of Feed