तो क्या बालों के लिए ये देसी नुस्खा अपनाती हैं नीता अंबानी? सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने गिनाए फायदे

अमित ठाकुर की मानें तो, नीता अंबानी और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही अपने बालों की प्राकृतिक बनावट, नमी और चमक बनाए रखने के लिए एक स्पेशल होममेड हेयर मास्क पर भरोसा करती हैं।

नीता अंबानी अपने लुक्स को लेकर अकसर चर्चा में रहती हैं। अपने बेशकीमती गहनों और लाजवाब साड़ियों के साथ ही नीता अंबानी अपने हेयरस्टाइल्स के लिए भी जानी जाती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह जिस सादगी और सुंदरता से हेयर स्टाइल करती हैं वो काबिल-ए-तारीफ है। लोगों को लगता है कि ऐसे परफेक्ट बालों के लिए नीता महंगे सैलून ट्रीटमेंट और लग्जरी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

Nita Ambani Hair Care

कौन सा हेयर मास्क लगाती हैं नीता अंबानी? (Photos: Amit Thakur Instagram)

सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर, जो नीता अंबानी के बाल भी स्टाइल कर चुके हैं, ने बताया है कि इन खूबसूरत बालों का राज एक साधारण, प्राकृतिक और घरेलू नुस्खे में छिपा है।

End of Feed