Hair Fall Reason: बालों का झड़ना इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। आज के समय में इससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। लेकिन कई लोगों को इसके असल कारण के बारे में नहीं मालूम होता। अधिकतर लोग समझते हैं कि हेयर फॉल का मुख्य कारण तेज गर्मी, बदलता मौसम और खराब खान-पान है, लेकिन सिर्फ इन कारणों से बाल नहीं झड़ते। इनके अलावा कुछ गलतियों की वजह से भी बाल झड़ते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन गलतियों की वजह से बाल झड़ते हैं।
हफ्ते में कई-कई बार बाल धोना
बार बार बालों को धोना हेयर फॉल का सबसे मुख्य कारण माना जाता है। रोजाना बालों को धोने से बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में हफ्ते में सिर्फ तीन बार ही बालों को धोना चाहिए। तीन बार से ज्यादा बाल धोने पर ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
स्कैल्प को सही से साफ न करना
स्कैल्प की सही तरीके से साफ सफाई न करने से भी बाल झड़ते हैं। इसके लिए अपने बालों में शैंपू की सही मात्रा का इस्तेमाल करें और फिर उसे अच्छी तरह से साफ करके धो लें। इससे गंदगी साफ हो जाएगी।
गीले बालों में कंघी करना
गीले बालों में कंघी करने से भी बाल तेजी से झड़ते हैं। गीले बालों में कंघी करने से बालों की जड़ें कमजोर होती हैं जो हेयर फॉल का कारण बनते हैं।
बालों को टाइट बांधना
गर्मी में महिलाएं अक्सर अपने बालों को टाइट बांधती हैं, लेकिन ये गलती कभी नहीं करनी चाहिए। बालों को टाइट बांधने से ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए बालों को टाइट बांधने की जगह उन्हें थोड़ा ढीला बांधें।
