लाइफस्टाइल

Monday Motivational Quotes In Hindi: इन मोटिवेशनल कोट्स से करें हफ्ते की शुरुआत, सकारात्मक से भरा रहेगा Week

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 28, 2025, 06:19 AM IST

Monday Motivational Quotes In Hindi(मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में): हफ्ते के पहले दिन की अच्छी शुरुआत बहुत ज़रूरी होती है। यह पूरे हफ्ते के लिए एक सकारात्मक माहौल बना देती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको नई दिशा और ऊर्जा देने का काम करेगी।

Image

Monday Motivational Quotes In Hindi

Monday Motivational Quotes In Hindi(मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में): वीकेंड के बाद ज्यादातर लोगों का ऑफिस आने का मन नहीं करता है, लेकिन अगर हफ्ते के पहले दिन की शुरुआत ही शानदार हो तो पूरा हफ्ता सकारात्मक से भरा रहता है। ऐसे में आज हफ्ते का पहला दिन सोमवार है और अगर आप इसकी शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहते हैं तो सोमवार के ये मोटिवेशनल कोट्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको नई दिशा और ऊर्जा से भरने का काम करेंगे।

Monday Motivational Quotes In Hindi

1. मंज़िल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है

2. हौसले बुलंद कर रास्तों पर चल दे.. तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा, बढ़कर अकेला तू पहल कर देखकर तुझको.. काफिला खुद बन जाएगा

3. सफ़र में मुश्किलें आए, तो हिम्मत और बढ़ती है.. अगर कोई रास्ता रोके, तो जुर्रत और बढ़ती है.. अगर बिकने पर आ जाओ, तो घट जाता है दम अक्सर.. ना बिकने का इरादा हो तो, कीमत और बढ़ती है

4. चेहरे तो समय के साथ सब बदल लेते है, लेकिन हालतों को बदलने वाला ही, हालातों की बात करता है।

5. कड़ी मेहनत कोई विकल्प नहीं होता, सफलता हमेशा प्रयास और धैर्य से मिलती है।

6. बड़े सपनों की राह आसान नहीं होती, इसलिए हार मत मानो।

7. खुद पर विश्वास रखो तो असंभव भी संभव हो जाता है।

8. हर दिन कुछ नया सीखो, क्योंकि ज्ञान ही सबसे बड़ी ताकत है।

9. मेहनत अगर आदत बन जाए, तो सफलता ही तकदीर बन जाती है।

10. संघर्ष जितना बड़ा होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article