एक्सपर्ट ने बताया, बालों के लिए वरदान है इस सब्जी का रस, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 18, 2025, 01:43 PM IST

हेयर फॉल एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताया है कि बालों को लंबा, घना और काला बनाने का आसान तरीका। यहां जान लें।

धूप, धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन का असर हमारे बालों पर पड़ता है। बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। झड़ते बालों की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। ऐसे में हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि सब्जी के रस का इस्तेमाल कर आप बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। दरअसल मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने सीक्रेट नुस्खा बताया है जिसे अपनाकर आप बालों को काला, लंबा और घना बना सकते हैं।

जावेद हबीब ने बताया इस सब्जी से उगेंगे बाल (Photo: istock and Instagram)

जावेद हबीब ने बताया इस सब्जी से उगेंगे बाल (Photo: istock and Instagram)

जावेद हबीब ने बताया सब्जी से कैसे उगेंगे बाल

जावेद हबीब ने बताया है कि प्यार का रस बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से बालों को लंबा और घना बनाया जा सकता है। ये शैंपू और तेल से बेहतर काम करता है। हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के मुताबिक प्याज का रस बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल, गंजेपन, रूसी, और सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

End of Feed