गोरखपुर की Sangeeta Pandey ने 1500 रुपये से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार, सक्सेस स्टोरी जान CM योगी भी रह गए हैरान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 21, 2023, 07:33 AM IST

Sangeeta Pandey Success Story: गोरखपुर की संगीता पांडेय उन महिलाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं जो परिस्थितियों का रोना रोती हैं और अपने कदम आगे नहीं बढ़ाती हैं। संगीता पांडे ने ससुराल के ताने सुने लेकिन अपने कदम नहीं रोके। उन्होंने 1500 रुपये और अपनी साइकिल की मदद से कारोबार शुरू किया जोकि आज करोड़ों का हो चुका है।

Sangeeta Pandey Success Story: कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों..., ये पंक्तियां गोरखपुर की रहने वाली संगीता पांडेय पर बिलकुल सटीक बैठती हैं। जमीन पर रहकर आसमां को कैसे छुआ जाता है, ये काम संगीता पांडेय ने ना केवल करके दिखाया बल्कि एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया। गोरखपुर की संगीता पांडेय उन महिलाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं जो परिस्थितियों का रोना रोती हैं और अपने कदम आगे नहीं बढ़ाती हैं। आत्मनिर्भरता की दिशा में संगीता पांडेय ने जो कारनामा किया है, उसे जानकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी हैरान रह गए।

गोरखपुर की Sangeeta Pandey ने 1500 रुपये से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार, सक्सेस स्टोरी जान CM योगी भी रह गए हैरान

शुरू किया डिब्बों का कारोबार

End of Feed