आज का सुविचार: सफलता की कुंजी है स्टीव जॉब्स की ये बात, जो आपको जिंदगी में जीत दिलाएगी

Quote Of The Day, आज का सुविचार: जिंदगी में सफल होने के लिए एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का एक कथन प्रेरणास्त्रोत हो सकता है। जो सिखाता है कि, कैसे रातों रात किसी को सक्सेस नहीं मिलती है, लेकिन सफलता हासिल करने के लिए ये रास्ता अपनाया जा सकता है। देखें कैसे आज का ये सुविचार आपके सपनों से सफलता की राह खोल सकता है।

आज का सुविचार 10 दिसंबर 2025 (Good Thought Quote for the Day): जिंदगी में सफलता पाने की राह में हर व्यक्ति को चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। हर किसी की कहानी तो परिश्रम अलग अलग प्रकार का होता है। लेकिन जो कोई भी सफल हुआ है, उसकी सफलता के पीछे हजार बार गिरना, गिरकर उठ खड़ा होना और कड़ी मेहनत करना निश्चित है। सफलता के शिखर पर पहुंचने की कुंजी बेशक ही केवल और केवल निरंतर मेहनत करना है। सफलता और मेहनत की जहां बात होती है, वहां एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स के इस कथन का जिक्र जरुर होता है।

आज का सुविचार

बारीकी से देखने पर ही पता लगता है कि रातोंरात मिली सफलता के पीछे दरअसल लंबे समय की कड़ी मेहनत छिपी होती है।

सुनने में ये बात काफी साधारण लग सकती है। पर ये बात आज के सोशल मीडिया वाले दौर के लिए रामबाण दवा है। आजकल तो हर दूसरी खबर होती है - 'फलाने का वीडियो वायरल, बन गया स्टार! या 'छोटे से आइडिया ने रातों-रात बदल दी किस्मत!' हम सब ऐसी खबरें देखकर सोचते हैं, वे लोग कितने लकी हैं.. जो एक दिन में फेमस हो गए। लेकिन गौर से सोचने वाली बात है कि, इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है। जिसे पहली बार में ही सफलता मिल गई हो। बड़े-बड़े स्टार्ट-अप, इंफ्लूएंजर, बिजनैस आदि घंटों की मेहनत और निरंतर प्रयास के बाद बने हैं।

End of Feed