Indian Newspaper Day: अखबार की सुर्खियों के साथ होती है आपकी सुबह, तो आज भारतीय समाचार पत्र दिवस पर पढ़ें ये खास कोट्स

Indian Newspaper Day: आज देश भर में भारतीय समाचार पत्र दिवस मनाया जा रहा है, समाचार पत्र समाज का अभिन्न अंग होते हैं। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य प्रिंट मीडिया के विकास, महत्व और सामाजिक प्रभाव पर विचार करना है। आज राष्ट्रीय समाचार पत्र दिवस 2026 के दिन पर देखें खास कोट्स और इस साल की थीम क्या है।

भारतीय समाचार पत्र दिवस 2026, Indian Newspaper Day: भारत में हर 29 जनवरी के दिन पर भारतीय समाचार पत्र दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन इसलिए सेलिब्रेट किया जाता है क्योंकि, आज ही के दिन 1780 में भारत का पहला समाचार पत्र हिक्की का बंगाल गजट (Hicky's Bengal Gazette) प्रकाशित हुआ था। जिसने भारत में प्रिंट मीडिया और पत्रकारिता की शुरुआत की थी। ये भारत का पहला अंग्रेजी भाषा का साप्ताहिक समाचार पत्र था। जिसमें जेम्स ऑगस्टस हिक्की द्वारा ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के भष्ट्राचार और अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई जाती थी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अखबरों की भूमिका अहम रही है।

Indian Newspaper Day 2026 Theme and Quotes

समाचार पत्र सालों से भारतीय समाज का अभिन्न अंग रहे हैं, और आज भारतीय समाचार पत्र दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य भी खास है। इस दिन का उद्देश्य समाचार पत्रों की ऐतिहासिक भूमिका, समाज में उनकी जानकारी फैलाने की शक्ति और लोकतंत्र में उनकी अनिवार्य भागीदारी को याद करना है। आज इंडियन न्यूजपेपर डे के खास अवसर पर अगर आप भी देश के विकास के इस अभिन्न अंग के विषय में और जानना चाहते हैं तो इस साल की थीम और कोट्स आगे बताई गई हैं।

End of Feed