Good Morning Motivational Quotes(गुड मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में): रोजमर्रा की जिंदगी में हमें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हमारे जीवन में कई ऐसे पल होते हैं जहां हम हारा हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में इस मुश्किल घड़ी में हर किसी को प्रेरणा की जरूरत होती है। सकारात्मक सोच और सफलता के लिए प्रेरित करने वाले कोट्स हमें कठिन समय में मोटिवेट करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो बुरे वक्त में आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे। यहां पढ़ें गुड मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में।
Good Morning Motivational Quotes in Hindi - गुड मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में
1. “शिक्षा की जड़ें कड़वी होती हैं लेकिन फल मीठा होता है।”
2. “सफल और असफल लोग अपनी क्षमताओं में बहुत भिन्न नहीं होते हैं। वे अपनी क्षमता तक पहुँचने के लिए अपनी इच्छाओं में भिन्न होते हैं”
3. “महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि हर बच्चे को पढ़ाया जाना चाहिए, बल्कि हर बच्चे को सीखने की इच्छा दी जानी चाहिए।”
4. “जो कोई भी अपने जीवन में एक बच्चे की मदद करने के लिए कुछ भी करता है वह मेरे लिए एक नायक है ।”
5.जीवन में शांति चाहते हैं तो दूसरों की शिकायतें करने से बेहतर है खुद को बदल लें। क्योंकि पुरी दुनिया में कारपेट बिछाने से खुद के पैरों में चप्पल पहन लेना अधिक सरल है।
6. अपने लक्ष्य के लिए जोशीले और जुनूनी बनिए..विश्वास रखिए, परिश्रम का फल सफलता हि है…!
7. ज़िंदगी का सफ़र मानो तो मौज है वरना समस्या तो रोज है।
8. तरक्कियों की दौड़ में उसी का जोर चल गया, बना के रास्ता जो भीड़ से निकल गया।
9. एक दिन वर्षों का संघर्ष, बहुत खूबसूरत तरीके से तुमसे टकराएगा…
10. हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है
