Motivational Quotes by Sandeep Maheshwari: सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग, जोश से भर देंगे संदीप माहेश्वरी के ये विचार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2023, 07:08 AM IST

Motivational Quotes by Sandeep Maheshwari: जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी ऊर्जा से भर देने वाली बातें करते हैं। उनके शानदार जोशीले कोट्स को आप अपने करीबी और रिश्तेदारों को भेजकर उनके अंदर भी जोश पैदा सक सकते हैं।

Motivational Quotes by Sandeep Maheshwari in Hindi: फेमस Youtuber और Motivational speaker ‘संदीप माहेश्वरी’ आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 28 सितंबर 1980 को संदीप माहेश्वरी का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। दिल्ली के ‘किरोड़ी मल कॉलेज’ से इनकी स्नातक की पढ़ाई पूरी हुई। संदीप की Images Bazaar नाम से एक कंपनी भी है। “सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग”— संदीप माहेश्वरी का यह कथन उन लोगों के लिए जो समाज की सोचकर रुक जाते हैं। यदि आप किसी भी काम में लगना चाहते हैं और केवल इस वजह से शुरू नहीं कर पा रहे हैं कि ‘लोग क्या कहेंगे’ तो यह गलत है। काम कैसा भी हो, अगर आप उसे करना चाहते हैं तो करें।

Motivational Quotes by Sandeep Maheshwari

Motivational Quotes by Sandeep Maheshwari

Sandeep Maheshwari Motivational Quotes in Hindi

  • सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग
  • जब भी लोग आपको बोलने लग जाएं कि आप पागल हो गए हो, तो आप समझ जाना कि आप सही रास्ते पर हैं।
  • जिस नजर से आप इस दुनिया को देखोगे, ये दुनिया भी बिल्कुल आपको वैसी ही दिखेगी।
  • जिंदगी में कभी बुरे दिन से सामना हो जाए तो, इतना हौसला जरूर रखना, दिन बुरा था ज़िंदगी नहीं।
  • आप जो सोचते है, वो आप बन जाते हैं।

Good Morning Motivational Quotes in Hindi by Sandeep Maheshwari

End of Feed