Good Morning Message For Husband: सुबह-सुबह दिल के करीब रहने वाले इंसान का चेहरा देखने से पूरा दिन अच्छा जाता है। लेकिन अगर आपके प्यारे लाइफ पार्टनर नजरों के सामने न हों, तो उन्हें अपने दिल का हाल बताने का मन जरूर करता है। अगर आपके हसबैंड भी इन दिनों शहर से बाहर रह रहे हैं या फिर किसी कारण से साथ नहीं हैं तो आपको उन्हें रोज सोशल मीडिया के जरिए ही गुड मॉर्निंग विश कर देना चाहिए। वो भी आपको मिस कर रहे होंगे तो आपका मैसेज देखकर खुश हो जाएंगे। आखिरकार, सुबह-सुबह दीदार न सही, प्यार का इकरार ही हो जाए तो दिन बेहतर हो जाता है। यहां से आप अपने पतिदेव के लिए गुड मॉर्निंग मैसेज, कोट्स देख सकती हैं-
Happy Morning Wishes For Husband -
1) मेरी सुबह हो,
मेरी सुबह का अरमान तुम हो,
नशा हो प्यार का,
प्यार से भरा जाम तुम हो,
कैसे अब बताएं,
कैसे समझाएं तुम को,
तुम हो मोहब्बत,
मेरी मोहब्बत का नाम तुम हो।
2) हर सुबह दीदार तुम्हारा चाहते हैं,
बाहों में आकर तुंम पर बिखर जाना चाहते हैं,
बना के एक मोहब्बत का समा,
सनम हम तुम में खो जाना चाहते हैं।
3) पलकें झुका कर सलाम करते हैं,
हम तहे दिल से आपके लिए ये दुआ करते हैं,
कुबूल हो तो बस मुस्कुरा देना,
हम ये प्यारा सा दिन आपके नाम करते हैं।
Good Morning Wishes For Husband In Hindi -
4) सूरज तू उनको मेरा पैगाम देना,
खुशी का दिन और हंसी की शाम देना,
जब वो पढ़े प्यार से मेरे इस पैगाम को,
तो उनके चेहरे पे प्यारी सी मुस्कान देना।
5) ऐ सुबह तुम जब भी आना,
सब के लिये खुशियां लाना,
हर चेहरे पर हंसी सजाना,
हर आंगन में फूल खिलाना।
6) आप जिन के क़रीब होते हैं,
वो बड़े ख़ुश-नसीब होते हैं,
मुझ से मिलना फिर आप का मिलना,
आप किस को नसीब होते हैं।
7) भगवान ने पूछा क्या चाहिए,
मैंने कहा- कामयाबी, खुशी,लंबी उम्र
फिर आवाज आई किसके लिए?
मैंने कहा- जो लड़का ये मैसेज पढ़ रहा है उसके लिए।
Heart Touching Good Morning Quotes For Him-
8) कुछ तो हवा भी सर्द थी कुछ था तिरा ख़याल भी,
दिल को ख़ुशी के साथ साथ होता रहा मलाल भी।
9) खिलखिलाती सुबह, ताजगी से भरा सवेरा है,
सुबह की बहारों ने आपके लिए रंग बिखेरा है,
लेकिन आपकी मुस्कुराहट के बिना यह सब अधूरा है।
10) सुबह मेरी तुमसे है,
मेरी खुशी मेरी हसीं की वजह तुमसे है,
हो तुम तो है ऐसी जिंदगी,
क्योंकि जिंदगी जीने की वजह तुमसे है।
