Jaggery Tea Benefits: इस दुनिया में चाय लवर बहुत सारे हैं, जिन्हें चाय इतनी पसंद होती है कि उनकी सुबह चाय से होती है और शाम भी चाय के साथ होती है। मानों चाय के बिना दिन काटना असंभव हो और सर्दियों के मौसम में तो यह लत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। चाय शरीर को गर्माहट तो देती ही है। साथ ही कई मामलों में चाय फायदेमंद भी होता है। लेकिन अगर सर्दियों के मौसम में गुड़ वाली चाय पी जाए तो यह आपके स्वाद को तो बढ़ाएगी ही, साथ में सेहत के लिए भी फायदेमंद होगी। कोशिश करें कि चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। गुड में विटामिन ए,बी, फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, आयरन, कैल्शियम व मैग्नीशियम पाया जाता है। यह हड्डियों को भी स्ट्रांग बनाता है। ऐसे में गुड़ की चाय हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके फायदे।
Benefits Of Jaggery Tea
खून की नहीं होती है कमी
चाय के साथ गुड़ का सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। एनीमिया के मरीज को गुड़ वाली चाय का इस्तेमाल करना चाहिए। गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है और शरीर से एनीमिया की कमी दूर करती है।
पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
इसके अलावा गुड़ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। गुड़ के सेवन से सीने में जलन, पेट की खराबी, खाना न पचना जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। गुड़ में ढेरों विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।
मोटापे को करता है कम
मोटापे को कम करने के लिए भी गुड़ वाली चाय बेहद कारगर है। चीनी से बॉडी में फैट जमा होता है, इसलिए चाय में चीनी के बजाय गुड़ का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे फैट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
