Hair care tips: झड़ते बालों से छुटकारा दिलाए मेथी और करी पत्ते का मिश्रण, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 10, 2023, 12:43 PM IST

बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे भी अपनाते हैं। ऐसे में करी पत्ता और मेथी की मदद से झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Hair care tips: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में स्किन और बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। बालों का झड़ना इन दिनों सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। गलत खान पान का सबसे ज्यादा असर बालों पर दिखता है। झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं पार्लर में जाकर हजारों रुपये खर्च करती हैं। हालांकि मन चाहा रिजल्ट ना मिलने की वजह से उन्हें काफी निराशा होती है। ऐसे में झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी और करी पत्ते के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकती हैं। हेयरफॉल की समस्या को कम करने में बहुत कारगर साबित होता है मेथी और करी पत्ते से बना हेयर मास्क। इसी कड़ी में आज हम आपको मेथी और करी पत्ते के हेयर मास्क बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आज हम आपको बताएंगे कि इस हेयर मास्क को बालों पर कैसे अप्लाई करें।

Hair care

झड़ते बालों से छुटकारा दिलाए मेथी और करी पत्ते का मिश्रण (Source:istock)

घर पर ऐसे बनाएं मेथी और करी पत्ते का तेल

हेयर फॉल की समस्या को कम करने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप मेथी और करी पत्ते का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। इस हेयर ऑयल को तैयार करने के लिए एक कप सरसों का तेल लें और इसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें दो से तीन चम्मच मेथी का दाना और करी पत्ता डालें। इसके बाद एक मिनट के लिए इसे पकाएं। ठंडा होने के बाद इसे छानकर एक बोतल में स्टोर कर लें। इसके बाद रात को सोने से पहले इस ऑयल को बालों पर अप्लाई करें। इससे हेयर फॉल की समस्या कम होगी और बालों की ग्रोथ होगी।

ऐसे बनाएं हेयर मास्क

मेथी और करी पत्ते का हेयर मास्क बनाने के लिए एक चम्मच मेथी के बीजों का पाउडर बना लें। अब इसमें एक चम्मच करी पत्ते का पेस्ट मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें और कुछ देर बालों पर लगा रहने के बाद बालों को धो लें।

इसे लगाने से मिलते हैं ये फायदे

मेथी और करी पत्ते का हेयर मास्क लगाने से बालों की ग्रोथ काफी तेजी से होती है। ये हेयरफॉल की समस्या को कम करता है।

End of Feed