घर पर खुद से कैसे लगाएं गेंदा, अर्बन गार्डनिंग से जानें तरीका, बालकनी लगेगी सुंदर, पूजा के लिए मिलेंगे ताजे फूल

Gende ka Paudha kaise lagaye: घर में पूजा के लिए गेंदे के फूल उगाना चाहते हैं? जानें गमले में गेंदे का पौधा कैसे लगाएं, कितनी धूप और पानी दें और ज्यादा फूल पाने के लिए क्या करें। अर्बन गार्डनिंग के एक वीडियो से इसके टिप्स मिले हैं।

Gende ka Paudha kaise lagaye: गेंदे के फूल की हमारे रुटीन में अलग ही जगह है। पूजा और सजावट में इसका खूब उपयोग होता है। सुबह की पूजा के लिए अपनी बालकनी से गेंदे का फूल तोड़कर लाने का सुख अलग ही है। अगर आप घर में यह पौधा लगाना चाहते हैं तो गमले, मिट्टी और धूप पर ध्यान दें। थोड़ी देखभाल से बालकनी पीले और नारंगी फूलों से सज सकती है। अर्बन गार्डनिंग ने घर पर गेंदे का पौधा लगाने का तरीका स्टेप बाय स्टेप बताया है।

Gende ka Paudha kaise lagaye

खुद से कैसे लगाएं गेंदे का पौधा, सुंदर फूलों के लिए जानें तरीका

त्योहारों में गेंदे के फूल कभी दरवाजे की माला में दिखते हैं, कभी पूजा की थाली में। नर्सरी में फूलों से लदा पौधा देखकर उसे घर लाने का मन भी करता है। लेकिन कुछ दिन बाद फूल झड़ने लगें और नई कलियां न आएं तो समझ नहीं आता कि कमी कहां रह गई। ऐसे में तुरंत खाद खरीदने से पहले पौधे की जगह और पानी देने का तरीका देखें। शुरुआत से कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो उसे संभालना आसान रहेगा।

End of Feed