गैस या इंडक्शन, किसपर खाना बनाना बेहतर, क्या गैस फ्री किचन का फॉमुला करेगा काम?

मिडिल-ईस्ट के देशों में युद्ध की वजह से गैस की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। ऐसे में लोग गैस के बदले इलेक्ट्रिक इंडक्शन खरीद रहे हैं। लेकिन कई लोग अभी भी कंफ्यूज हैं कि क्या इंडक्शन पर बानना चाहिए। खाना बनाने के लिए क्या गैस या इंडक्शन क्या बेहतर है? इस सवाल का जवाब आप यहां से जान सकते हैं।

मिडिल ईस्ट में चल रहे मौजूदा युद्ध के कारण एलपीजी और कमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित हुई है। ऐसे में देशभर में लोगों को भी एलपीजी मिलने में काफी समस्या आ रही है। इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए लोग तेजी से इलेक्ट्रिक इंडक्शन पर शिफ्ट हो रहे हैं। मार्केट में कुकिंग के लिए जो गैस उनपर बर्नर लगा होता है, जिसमें फ्लेम के लिए एलपीजी का प्रयोग किया जाता है। दूसरी ओर इंडक्शन में बिजली का उपयोग कर खाना पकाया जाता है। लेकिन इसमें खाना पकाने के लिए लौ या किसी फ्लेम की जरूरत नहीं पड़ती। यह सीधे बर्तन को ही गर्म कर देता है जिससे खाना पकता है। तो अब कंफ्यूजन ये है कि खाना बनाने के लिए गैस या इंडक्शन क्या अच्छा है? यहां से आप इन दोनों के बारे में विस्तार में जान सकते हैं।

गैस या इंडक्शन, बेस्ट क्या है (AI Generated)

गैस स्टोव के फायदे और नुकसान-

1. गैस स्टोव के फायदे- गैस स्टोव में खाना पकाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको बिजली कटौती की चिंता नहीं होती और ना ही बिजली पर निर्भर रहना पड़ता है। भारतीय खाना पकाने जैसे रोटी पकाने या मसाला भुनने के लिए यह सबसे अच्छा होता है। इसमें आप एल्युमिनियम और स्टील से लेकर लोहे या पीतल किसी भी पात्र के बर्तनों में खाना पका सकते हैं। गैस में दो से लेकर चार बर्नर होते हैं। आप अपनी सुविधानुसार बर्नर की संख्या वाले गैस खरीद सकते हैं। इससे खाना पकाने में आसानी होती है और समय भी कम लगता है

End of Feed